17.3 करोड़ रुपये में बिका दुनिया का सबसे पहला ट्वीट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर CEO जैक डॉर्सी की ओर से किया गया सबसे पहला ट्वीट ऑनलाइन नीलामी के बाद 2.4 मिलियन डॉलर (करीब 17.3 करोड़ रुपये) में बिका है। ट्विटर फाउंडर ने खुद इस बात की जानकारी दी कि पहले ट्वीट की नीलामी से हुई सारी कमाई को बिटकॉइन की शक्ल में चैरिटी के लिए दिया जाएगा। ट्वीट के लिए सबसे महंगी बोली सीना इस्तावी ने लगाई, जो मलेशियन क्रिप्टो एक्सचेंज क्रिप्टोलैंड और ब्लॉकचेन फर्म ब्रिज ऑरेकल के CEO हैं।