ट्विटर पर हैं 600 से ज्यादा फॉलोअर्स तो मिलेगा नया 'स्पेसेज' फीचर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर बीते दिनों क्लबहाउस ऐप की टक्कर का 'स्पेसेज' फीचर लेकर आई है, जिसे अब ज्यादा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। एंड्रॉयड और iOS प्लेटफॉर्म्स पर ट्विटर इस्तेमाल करने वाले वे यूजर्स अब स्पेसेज क्रिएट कर पाएंगे, जिनके 600 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इससे पहले तक ट्विटर चुनिंदा यूजर्स के साथ इस फीचर की टेस्टिंग कर रही थी और बाकियों को स्पेस क्रिएट करने का विकल्प नहीं दिया गया था।