बर्फानी एक्सप्रेस समेत देश की इन 16 ट्रेनों में मिलेगी अब मुफ्त इंटरनेट की सुविधा
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव द्वारा दिए गए आदेश अनुसार वंदेभारत और तेजस के अलावा अब श्रमशक्ति, चौरीचौरा, उद्योग कर्मी और बर्फानी एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनों में अब मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। कानपुर सेंट्रल से चलने वाली या फिर कानपुर होकर दिल्ली-हावड़ा या अन्य रूटों को जाने वाली इन ट्रेनों में हॉट स्पॉट की सुविधा होगी। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री मोबाइल पर वाई-फाई के जरिए फिल्में और न्यूज चैनल देख सकेंगे।
