दुनिया में कौन सा देश विज्ञान और वैज्ञानिकों पर सबसे ज्यादा करता है भरोसा ?
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालिया अमेरिकी संस्था प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए सर्वे में पता चला कि भारत के लोग वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की बात पर दूसरे देशों से कहीं ज्यादा भरोसा करते हैं। वैज्ञानिकों की बात पर भरोसा करने वाले 59 फीसदी लोग हैं। वहीं अमेरिकी लोग वैज्ञानिकों पर उतना भरोसा नहीं करते हैं। केवल 38 फीसदी लोग ही भरोसा करते हैं। जबकि जापान वैज्ञानिकों पर खास भरोसा नहीं करता, वहां के 23 प्रतिशत लोग ही वैज्ञानिकों की बात मानते हैं।
