इस भारतीय हैकर ने फेसबुक ऐप में खामी खोज प्राप्त किया 33000 डॉलर का इनाम
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक ने कुछ दिन पहले बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत फेसबुक ऐप में खामी खोजने वाले को 33000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। जिसके बाद शिरडी के रहने वाले हैकर राहुल कंक्राले ने फेसबुक की बड़ी खामी को उजागर किया है। इस खामी के द्वारा ऐप के लिए एंड्रॉयड परमिशन को बाइपास किया जा सकता था। अंततः फेसबुक के साथ गूगल ने भी राहुल को इनाम दिया है।
