चैन की नींद लेने में मदद करेगा शाओमी का ये छोटा-सा डिवाइस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Gizmochina
दिग्गज टेक कंपनी शाओमी ने अपना बेहद काम आने वाला डिवाइस मिजिया स्मार्ट मस्कीटो रिपेलेन्ट 2 चीन में लॉन्च किया। इस मशीन में ब्लूटूथ समेत वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट है। जिससे यूजर्स बोलकर मच्छरों को भगा सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस से अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी। कंपनी ने क्राउडफंडिंग के तहत मिजिया स्मार्ट मस्कीटो रिपेलेन्ट 2 की कीमत 59 युआन यानी करीब 670 रुपये रखी है।
