Instagram फॉलोअर बढ़ाने वाले इस ऐप ने किया डेटा लीक
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंस्टाग्राम में यूजर्स के फॉलोअर्स बढ़ाने वाली सर्विस Social Captain ने हजारों यूजर्स के यूजरनेम और पासवर्ड को हैकर्स के लिए लीक कर दिया है। वहीं टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस टूल ने पासवर्ड को असुरक्षित प्लेन टेक्स्ट में जमा किया था। इससे कोई भी व्यक्ति सोशल कैप्टेन यूजर के प्रोफाइल पर बिना लॉग-इन किए ही Instagram यूजर के प्रोफाइल और लॉग-इन क्रेडेंशिएल्स को एक्सेस कर सकेगा।
