टिक टॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस ने लॉन्च किया अपना पहला स्मार्टफोन
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक की प्रमोटर कम्पनी बाइटडांस ने स्मार्टफोन के बाजार में भी अपना कदम रख दिया है। कम्पनी ने अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन 'स्मार्टिसन जिआंगुओ प्रो 3' को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फ़ोन में चार कैमरे दिए गए है जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फोन स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस है। इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 29,000 रुपये रखी गई है।
