आज ही 1899 में मार्शल को रेफ्रिजरेटर के लिए पेटेंट मिला, जापान के खिलाफ 1945 में युद्ध की घोषणा हुई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही 1899 में अमेरिका में अल्बर्ट टी. मार्शल को रेफ्रिजरेटर के लिए पेटेंट मिला। तब ये ऑटोमेटिक रेफ्रिजरेटिंग ऑपरेटर कहलाया। अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1930 में पर्यावरण के अनुकूल रेफ्रिजरेटर के लिए पेटेंट हासिल किया। 1945 में आज ही सोवियत संघ ने द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध घोषित किया। आज ही 1967 में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समूह की स्थापना के लिए इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड की बैठक आयोजित हुई।
