आज ही 1974 में भारत ने किया था पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही 1974 में भारत ने राजस्थान के पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण किया। इस मिशन को स्माइलिंग बुद्धा नाम दिया गया। मिशन की सफलता के साथ ही भारत छठा परमाणु शक्ति संपन्न देश बना। भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन ने परमाणु परीक्षण किया। 75 वैज्ञानिकों ने इसपर काम किया। सुबह 8:05 पर जमीन से 100 मीटर नीचे विस्फोट किया गया। तब भारत पर कई देशों ने प्रतिबंध लगाए थे।
