आज ही 2017 में स्पेस में भेजा गया था दक्षिण एशियाई उपग्रह 'सार्क सैटेलाइट'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही के दिन साल 2017 में इसरो ने दक्षिण एशियाई उपग्रह को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। इसे इसरो ने दक्षिण एशिया में बेहतर संचार सुविधाएं देने के लिए बनाया था और इसी उद्देश्य से इसे लांच भी किया गया था इसे दुनिया सार्क सैटेलाइट के नाम से भी जानती है। बता दें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारत का राष्ट्रीय अंतरिक्ष संस्थान है, जिसका मुख्यालय बंगलौर में है।
