ट्राई ने एसएमएस लागू करने का नया नियम एक सप्ताह और टाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ग्राहकों को ओटीपी मिलने में हो रही असुविधा के मद्देनजर ट्राई ने एसएमएस लागू करने का नया नियम एक सप्ताह और टाला। ट्राई ने एसएमएस के सत्यापन का नया नियम 8 मार्च, 2021 से लागू किया था, लेकिन देशभर में हजारों ग्राहकों को ओटीपी मिलने में आ रही परेशानी की वजह से बैंकिंग व अन्य पंजीकरण सेवाओं पर असर पड़ा था। नए नियम के मुताबिक, हर एसएमएस अब सत्यापित होगा।
