फिलहाल लागू नहीं होंगे मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के नए नियम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
TRAI ने हाल ही में नए मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी नियम शुरू करने की घोषणा की थी। ट्राई ने कहा था कि 11 नवंबर से नए नियम लागू कर दिए जाएंगे। हालांकि, कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते ये नियम अभी लागू नहीं किए जा सकेंगे। बता दें TRAI ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है कि नए नियम लागू करने में अभी कुछ और समय लग सकता है।
