x

तुर्की में 610 साल पुरानी मस्जिद को 3 भागों में किया गया शिफ्ट

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: you tube

इन दिनों तुर्की में चौथा सबसे बड़ा बांध इलीसु बनाया जा रहा है.वहीं बाढ़ के पानी से हसनकैफ शहर में स्थित इयुबी मस्जिद को बचाने के लिए उसे बकायदा 3 भागों में बांटा गया. वहीं सैकड़ों साल पुरानी दीवार को तोड़ना पड़ा ताकि मस्जिद को शिफ्ट किया जा सके. 2500 टन वजनी मस्जिद के अंतिम हिस्से को 300 पहियों वाली शक्तिशाली रोबोट ट्रांसपोर्ट्स के जरिए दो किमी दूर स्थित न्यू कल्चरल पार्क फील्ड में शिफ्ट किया गया. वहीं इसी साल पिछले दो हिस्सों को शिफ्ट किया गया है.