28 महीने के जग्गा और कालिया को अलग करने की सर्जरी लिम्का बुक में हुई दर्ज
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने हाल ही में ओडिशा के कंधमाल जिले के निवासी और सिर से जुड़े भाइयों जग्गा और कालिया को सर्जरी के जरिए अलग करके कमाल दिखाया था. वहीं अब इस सफल सर्जरी को लिम्का बुक के वर्ष 2020 के संस्करण में जगह दी गई है. प्रोफेसर अशोक कुमार महापात्रा और डॉक्टर दीपक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में न्यूरोसर्जन की 125 डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने इस सर्जरी को सफल बनाया था.
