Twitter ने लॉन्च किया नया फीचर, अब री-ट्वीट करना हुआ और भी मजेदार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालहि में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिए यूजर्स एक ट्वीट को रिट्वीट करते समय अच्छे से फ्रेम कर पाएंगे. जी हां, अब यूजर्स किसी के ट्वीट को शेयर करते समय रियेक्ट करने के लिए टेक्स्ट के अलावा फोटो, वीडिया या GIF को ट्वीट में जोड़ सकेंगे. यह नई सुविधा iOS, एंड्रॉयड और मोबाइल वेबसाइट पर सभी ट्विटर मोबाइल यूजर्स को मिल रही है.
