Ubon ने भारत में लॉन्च किया 40 इंच का स्मार्ट टीवी, कीमत 18,999 रुपए
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
Ubon ने अपने 40 इंच के फुल एचडी स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 18,999 रुपए रखी गई है। इसमें 24वॉट का स्पीकर, दो HDMI पोर्ट दिए गए हैं। टीवी में 1 जीबी रैम और 8 जीबी की मेमोरी मिलेगी। टीवी में एक हेडफोन कनेक्टर भी है। कंपनी का कहना है, 'इस टीवी को मेक इन इंडिया अभियान के तहत तैयार किया गया है'।