देश में बड़े पैमाने पर लॉन्च होगा पीएम वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क: रविशंकर प्रसाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज बताया कि कैबिनेट की बैठक में देश में बड़े पैमाने पर पीएम वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस लॉन्च करने का फैसला लिया गया है। साथ ही देश में सार्वजनिक डेटा केंद्र भी खोले जाएंगे। इसके लिए कोई लाइसेंस, पंजीकरण या शुल्क नहीं होगा। रविशंकर प्रसाद ने आगे बताया कि कैबिनेट ने कोच्चि से लक्षद्वीप तक सबमरीन आप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
