फेसबुक पर खबरें शेयर या पोस्ट नहीं कर सकते ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स, यह है वजह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया के नए मीडिया कोड के जवाब में वहां के नागरिकों पर पाबंदी लगा दी है। ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स अब फेसबुक पर खबरें पढ़ नहीं सकते है और शेयर नहीं कर सकते। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ऐसा कानून लाना चाहती है, जिसके बाद टेक कंपनियों को न्यूज कंटेंट के बदले अपने कमाई का हिस्सा वहां के न्यूज और ब्रॉडकास्टिंग आउटलेट्स को देना होगा। फेसबुक ने नए कानून को लेकर नाराजगी जताते हुए यह फैसला किया है।