WhatsApp Web पर जल्द मिलेगी वीडियो और ऑडियो कॉलिंग की सुविधा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
WhatsApp Web मोड से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग न होना बड़ी समस्या थी। ख़बर है कि इस समस्या को दूर करने के लिए कम्पनी जल्द WhatsApp Web के लिए नया ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर ला सकती है। गौरतलब है कि एंड्राइड और iOS के मोबाइल WhatsApp यूजर के लिए ऑडियो और वीडियो फीचर पहले से मौजूद है। अगले फीचर के तहत बड़ी स्क्रीन पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
