अमेरिकन यूट्यूबर का विमान से गिफ्ट बांटने का वीडिओ वायरल, 2 दिन में देख चुके हैं 1 करोड़ लोग
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
अमेरिका के यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट उर्फ जिमी डोनॉल्डसन का क्रिसमस स्पेशल वीडियो पिछले दो दिनों में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। उन्होंने क्रिसमस पर विश्वभर के अस्पतालों, अनाथालयों में 10 हजार विभिन्न प्रकार के गिफ्ट खुद की ओर से विमान द्वारा बांटे हैं। जिसका वीडियो दो दिनों में 1 करोड़ 32 लाख लोगों ने यू-ट्यूब पर देखा है साथ ही 14 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है|
