विक्रम लैंडर ने उद्देश्यों को किया हासिल, दोबारा करवाया गया लैंड- ISRO
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा कि चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने मिशन के उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। ISRO के मुताबिक, लैंडर ने हॉप प्रयोग या सॉफ्ट लैंडिंग की। इसने आदेश पर अपने इंजन को चालू कर दिया और उम्मीद के मुताबिक, खुद को लगभग 40 सेंटीमीटर ऊपर उठाया और 30-40 सेंटीमीटर की दूरी से यह सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। यह हॉप प्रयोग भविष्य के वापसी मिशन और मानव मिशनों के लिए महत्वपूर्ण है।