भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखने वाले विक्रम साराभाई का आज ही हुआ था जन्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही 1919 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक विक्रम साराभाई अहमदाबाद में जन्में। उन्होंने कैंब्रिज विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की। 1947 में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की। परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष बने। आईआईएम अहमदाबाद और इसरो सहित कई संस्थाओं की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कॉस्मिक रे और अंतरिक्ष पर रिसर्च की। 30 दिसंबर 1971 को उनका निधन हो गया। मरणोपरांत 1972 में पद्म विभूषण से नवाजा गया।
