नई पॉलिसी नहीं स्वीकारने पर भी 15 मई के बाद नहीं डिलीट होगा WhatsApp अकाउंट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: WhatsApp
WhatsApp की नई नीति के तहत प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करने पर भी 15 मई के बाद उपयोगकर्ताओं का खाता डिलीट नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में कुछ और हफ्तों तक उपयोगकर्ताओं के लिए नए रिमाइंडर जारी करेगी। प्राइवेसी पॉलिसी के फैसले के बाद WhatsApp का स्वामित्व रखने वाली कंपनी फेसबुक को काफी विरोध का सामना करना पड़ा है। इसके कारण कई उपयोगकर्ता दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे हैं।
