WhatsApp के सह-संस्थापक ने यूजर्स से की Facebook अकाउंट डिलीट करने की अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
व्हाट्सएप सह संस्थापक ब्रायन एक्टन ने फिर फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग से अलग राय रखते हुए यूजर्स से फेसबुक अकाउंट डिलीट करने की अपील की। कंप्यूटर प्रोग्रामर ब्रायन पहले भी फेसबुक की गोपनीयता और एन्क्रिप्शन पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। सैन फ्रांसिस्को में वायर्ड के 25वें शिखर सम्मेलन में ब्रायन बोले- अगर यूजर चाहते हैं कि उनके सामने विज्ञापनों की बाढ़ आए तो वे खुशी से फेसबुक पर बने रहें।
