Google Play Store से गायब हुआ WhatsApp, युजर्स परेशान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
WhatsApp 11 अक्टूबर को कुछ समय के लिए Google Play Store से गायब हो गया था। नीदरलैंड और यूके के यूजर्स को ये परेशानी हुई। हालांकि, बाद में WhatsApp दोबारा Google Play Store पर वापस आ गया। कुछ यूजर्स ने स्क्रीन शॉट शेयर किया, जिसमें WhatsApp के मेन ऐप के अलावा WhatsApp Business समेत अन्य ऐप्स दिखे। WhatsApp के स्वामित्व वाली Facebook ने इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
