WhatsApp सेवाएं प्रभावित; मीडिया फाईल्स नहीं भेज पा रहे यूजर्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज दुनियाभर में कई जगह WhatsApp सेवाएं प्रभावित हुईं। यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि वो मीडिया फाईल्स जैसे ऑडियो, वीडियो, पिक्चर्स, स्टिकर्स आदि नहीं भेज पा रहे हैं। हालांकि संदेश आसानी से आ-जा रहे हैं। शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच WhatsApp सेवाएं प्रभावित हुईं। दूसरी खबर है कि WhatsApp यूजर्स को नए अपडेट में Animated Stickers मिल सकते हैं। इसकी बीटा वर्जन पर टेस्टिंग जारी है।
