एक साथ दुनियाभर में डाउन हुआ WhatsApp, Facebook, Instagram, ट्वीटर के जरिए यूजर्स शेयर कर रहे परेशानी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बुधवार देर शाम दुनियाभर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन हो गया. वहीं यूजर्स को पोस्ट करने और तस्वीरें डाउनलोड करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने में भी दिक्कत आ रही है. वहीं ट्वीटर पर #whatsappdown, #instagramdown और #facebookdown काफी ट्रेंड कर रहा है. इसके जरिए यूजर्स अपनी समस्याएं बता रहे हैं. हालांकि इस संबंध में व्हाट्सएप और फेसबुक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान समाने नहीं आया है.
