न्यू ईयर 2021 में व्हाट्सएप ने बनाया नया रिकॉर्ड, किए गए 1.4 अरब वॉयस और वीडियो कॉल्स
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालिया फेसबुक ने नये साल की पिछली शाम व्हाट्सएप के जरिए किए गए कॉल्स के आंकड़े जारी किए है। कंपनी ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि न्यू ईयर की पिछली शाम को दुनियाभर में कुल 1.4 बिलियन यानि 1.4 अरब वॉयस और वीडियो कॉल्स किए गए। ये प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक किसी एक दिन में किए गए सबसे ज्यादा कॉल्स हैं। वहीं पिछले साल की अपेक्षा इस बार कॉलिंग में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
