सर्वर में खराबी के चलते ठप रहा WhatsApp, Instagram, Facebook और Messenger
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शुक्रवार रात व्हाट्सएप करीब 45 मिनट तक ठप रहा। इससे यूजर्स काफी परेशान रहे। यूजर्स न तो संदेश भेज पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे। इसके अलावा इंस्ट्राग्राम, फेसबुक भी कुछ देर के लिए ठप रहा। इनके सर्वर में दिक्कत के कारण ये परेशानी आई। 45 मिनट बाद स्थिति सामान्य हो गई। व्हाट्सएप के डाउन होने की समस्या शुक्रवार रात करीब 11 बजे सामने आई।
