12 साल का हुआ व्हाट्सऐप, रोजाना होती हैं एक अरब से ज्यादा कॉल्स
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
इंस्टैंट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने लॉन्च होने के बाद 12 साल का वक्त पूरा कर लिया है।गुरुवार को फेसबुक की ओनरशिप वाली कंपनी ने बताया कि ऐप से रोज एक अरब से ज्यादा कॉल्स की जाती हैं। साल 2009 में लॉन्च हुए व्हाट्सऐप को पहले स्टेटस शेयरिंग के लिए डिजाइन किया गया था और अब यह सबसे लोकप्रिय मेसेजिंग सॉल्यूशन बन चुका है। ऐप के मंथली ऐक्टिव यूजर्स भी दो अरब से ज्यादा हो चुके हैं।