सरकार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा WhatsApp, कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
व्हाट्सएप अब भारत सरकार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा। व्हाट्सएप ने कहा कि भारत सरकार बुधवार से लागू होने वाली नई पॉलिसी पर रोक लगाए, क्योंकि इससे प्राइवेसी खत्म हो रही है। व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है, इसलिए कानून का पालन करने के लिए व्हाट्सएप को इस एन्क्रिप्शन को तोड़ना होगा। ऐसे में व्हाट्सएप यूजर्स की प्राइवेसी खतरे में आ जाएगी। भारत में व्हाट्सएप के करीब 55 करोड़ यूजर्स हैं।
