व्हाट्सएप ने भारत में किये 47 लाख से अधिक अकाउंट्स बैन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
व्हाट्सएप ने भारत में मार्च 2023 में 47 लाख से अधिक अकाउंट्स पर बैन लगाया। पिछले महीने के मकाबले करीब 2 लाख ज्यादा अकाउंट्स पर ये कार्रवाई की गई। व्हाट्सएप ने अपने मंथली रिपोर्ट में बताया कि इससे पहले फरवरी में 45 लाख से अधिक खातों को बैन किया गया था। जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर में 37 लाख अंकाउंट्स को बैन किया गया था।
