व्हाट्सएप ने मानी RBI की बात, भारत में जल्द शुरू होगी Whatsapp पेमेंट सर्विस
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को RBI के आदेश को मानते हुए व्हाट्सएप अपना डाटा भारत में स्टोर करने के लिए राजी हो गया है. इसका मतलब है कि अब हमें जल्द ही व्हाट्सएप पेमेंट फीचर देखने को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, व्हाट्सएप अपना यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस आधारित सेवा ICICI बैंक के साथ शुरू करेगा. वहीं बहुत जल्द ही यह सेवाएं एक्सिस बैंक, HDFC बैंक और SBI के साथ शुरू कर दी जाएंगी.
