अपडेट के बाद इन स्मार्टफोन्स में नहीं चल सकेगा व्हाट्सएप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जिन iPhones में iOS 9 है, उन स्मार्टफोन्स में नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप नहीं चलेगा। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे फोन में व्हाट्सएप का अपडेट बंद किया जा रहा है। iPhone 4 और iPhone 4s में नया व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। यदि iPhone 5, 5s और 5c यूजर्स ने अपने फोन को अपडेट नहीं किया है तो उनके फोन में भी व्हाट्सएप का नया वर्जन काम नहीं करेगा।
