व्हाट्सएप के इस फीचर के फेसबुक मैसेंजर में जुड़ने से फेक न्यूज पर लगेगी रोक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक अब अपने मैसेंजर में जल्द ही व्हाट्सएप का फॉरवर्डिंग लिमिट नियम लागू करने वाला है। जिसके बाद फेसबुक मैसेंजर पर भी किसी मैसेज को पांच से अधिक लोगों या ग्रुप में एक साथ फॉरवर्ड नहीं किया जा सकेगा। फर्जी खबरों और स्पैमिंग पर लगाम लगाने के लिए फेसबुक ने यह फैसला लिया है। बता दें फेक न्यूज को रोकने के लिए 2018 में व्हाट्सएप की फॉरवर्डिंग को सीमित कर दिया गया था।