फिर आएंगी व्हाट्सएप की निजता की नई शर्तें और नीति, इस बार चैट्स के ऊपर मिलेगा अलर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
व्हाट्सएप ने हालिया कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करने या कारोबारियों से जुड़ने का नया तरीका विकसित कर रहा है। फिलहाल, ऐसी बातचीत का चुनाव वैकल्पिक होगा, लेकिन अगले कुछ हफ्तों में चैट्स के ऊपर इस अपडेट को रिव्यू करने का बैनर दिखेगा। अगर लोगों को व्हाट्सएप चलाना है तो उन्हें अपडेट स्वीकारना होगा। हालांकि व्हाट्सएप के मुताबिक, उसके प्लेटफॉर्म पर निजी संदेश और कंटेंट का आदान-प्रदान एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन से सुरक्षित रहेगा।
