WhatsApp का नया फीचर, Report करने पर दिखानी होगी लेटेस्ट चैट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें यूजर्स को वॉट्सऐप पर कॉन्टैक्ट को Report करने से पहले सबूत देना होगा। जानकारी के मुताबिक सबूत के रूप में यूजर्स को लेटेस्ट चैट दिखानी पड़ सकती है। वॉट्सऐप चैट को वेरिफाई करने के बाद ही उस अकाउंट के खिलाफ कोई ऐक्शन लिया जाएगा। बता दें अभी तक यूजर वॉट्सऐप पर किसी भी साधारण या बिजनस अकाउंट को रिपोर्ट कर सकते हैं।