WhatsApp का यू-टर्न, बोला - ऐप के फीचर्स और फंक्शन में नहीं होगी कोई कटौती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
15 मई तक प्राइवेसी पॉलिसी को ना स्वीकारने पर WhatsApp की तरफ से अकाउंट बंद करने का ऐलान किया गया था। लेकिन अब कंपनी ये यू-टर्न लिया। कंपनी ने कहा कि 15 मई की डेडलाइन के बाद भी सभी यूजर्स के एकाउंट पहले की तरह जारी रहेंगे। साथ ही सारे फीचर्स भी उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, पहले कंपनी ने शर्तें न स्वीकारने पर फीचर्स में कटौती करने की बात कही थी।
