जब ISRO के Chandrayaan-1 ने की सदी की सबसे बड़ी खोज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सदी की सबसे बड़ी खोज यानि चांद पर पानी; ये बताने वाले ISRO के Chandrayaan-1 का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन 22 अक्टूबर 2008 को 11 साल पहले इस मिशन के जरिए ISRO ने दुनियाभर में धाक जमाई। ISRO को 20 साल पहले 1999 में Chandrayaan-1 बनाने का आइडिया आया था। 2000 में ASI ने मंजूरी दी और नवंबर 2003 में भारत सरकार ने। जिसके 5 साल बाद Chandrayaan-1 PSLV-C11 से लॉन्च हुआ।
