बीमार होने पर आपकी जगह क्लास अटैंड करेगा रोबोट Auri
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापानी वैज्ञानिक ऐसा रोबोट बना रहे हैं। जो आने वाले वक्त में स्टूडेंट्स के बीमार होने पर उनकी जगह क्लास अटैंड करेगा। छात्र हॉस्पिटल या घर से टैबलेट की मदद से उसे कंट्रोल कर सकेंगे। रोबोट कैमरे से कक्षा में बताई गई बातें स्टूडेंट से लाइव साझा करेगा। वे नोट बना सकेंगे, लेक्चर समझ सकेंगे। इसके पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत टोक्यो के तोमोबे हिगाशी स्पेशल सपोर्ट स्कूल से हुई। इस रोबोट का नाम Auri है।
