अब फेसबुक मैसेंजर से कोरोना से जुड़ी जानकारियां दे रहा WHO
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
WhatsApp के बाद अब फेसबुक ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की साझेदारी में मैसेंजर में Covid-19 चैटबॉट को लॉन्च किया है। मैसेंजर में WHO चैटबॉट Covid-19 से जुड़े अपडेट देगा। साथ ही यहां भ्रामक जानकारियों को भी दूर किया जाएगा। बता दें फेसबुक मैसेंजर के 1.3 बिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। WHO की इस हेल्थ अलर्ट इंटरैक्टिव सर्विस को WHO के आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए एक्सेस किया जा सकता है।
