गलत सूचनाओं, आपत्तिजनक आर्टिकल पर रोक लगाने के लिए विकिपीडिया ने बनाई आचार संहिता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikimedia
विकिपीडिया ने गलत सूचनाओं, आपत्तिजनक आर्टिकल पर रोक लगाने के लिए यूनिवर्सल कोड ऑफ कंडक्ट बनाया। जिसे विकिमीडिया फाउंडेशन ने जारी किया। बता दें कि विकिमीडिया फाउंडेशन ही विकिपीडिया को चलाती है। विकिमीडिया फाउंडेशन ने बताया कि नई नीति का उद्देश्य प्लेटफॉर्म पर कंटेंट में हेरफेर, गलत सूचनाओं और अब्यूज को रोकना है। 1,600 शब्दों वाली इस आचार संहिता को भी विकिपीडिया से जुड़े 1,500 लोगों ने तैयार किया है।
