क्या अब सैमसंग भी अपने फोन के साथ चार्जर नहीं देगी?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
सैमसंग ने आईफोन के साथ चार्जर ना देने के ऐपल के फैसले को मजाक उड़ाया था और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। सैमसंग ने चार्जिंग अडॉप्टर की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि हम आपको हर जरूरी एक्सेसरी फोन के साथ देते हैं। मजेदार बात यह है कि सैमसंग ने वह पोस्ट डिलीट कर दी है। यही वजह है कि सैमसंग के अगले फ्लैगशिप लाइनअप के साथ चार्जर ना मिलने के कयास तेज हो गए हैं।