आज से दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट MWC 2023 शुरू, नोकिया ने 60 साल बाद अपना लोगो बदला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Gadgets 360
MWC 2023 का आयोजन आज से 2 मार्च 2023 तक होगा। इवेंट में करीब 75,000 लोग पहुंच सकते हैं। इसमें करीब 2,000 एक्जीबिटर भी शामिल होंगे। वहीं दूसरी तरफ, Nokia का आइकॉनिक लोगो 60 साल बाद बदला है। नोकिया के नए लोगो को कंपनी की इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे कंपनी का विकास नजर आए। नए लोगो में पांच अलग-अलग शब्दों को मिलाकर NOKIA बनाया गया है।
