इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आज प्रदर्शित होगी दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
दुनिया की सबसे बड़ी जलवायु घड़ी आज लोगों को जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए जागरूक करेगी। यह घड़ी दुनिया के औसत तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के शेष समय को बताएगी। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले आयोजन में इसे प्रदर्शित किया जाएगा। फिर फाउंडेशन देशभर में जलवायु घड़ी के जरिये मोहल्लों, चौराहों पर पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर लोगों को आगाह करेगा।
