iPhone 12 लॉन्चिंग पर Xiaomi ने Mi 10T Pro की याद दिलाकर उड़ाया Apple का मजाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
iPhone 12 लॉन्च हो गया है। फोन की लॉन्चिंग पर Xioami ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर Mi 10T Pro के बारे में फैंस को याद दिलाकर Apple का मजाक उड़ाया। दरअसल, Apple ने iPhone 12 सीरीज के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं दिया। अर्थात् ग्राहकों को चार्जर और हेडफोन्स अलग से खरीदने होंगे। इस पर शाओमी ने आईफोन डिवाइसेज पर निशाना साधते हुए कहा, 'चिंता ना करें, हमने #Mi10TPro के बॉक्स में सबकुछ दिया है।'
