ठंड के चलते Xiaomi ने लॉन्च किया वार्म कप, जानिए इसकी कीमत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
ठंड के चलते चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में वायरलेस वार्म कप बाजार में उतारा है, जिसकी कीमत लगभग 2000 रुपये हैं. इस वार्म कप में यूज़र की कॉफी 55 डिग्री सेल्सियस कॉन्सटेंट टेम्प्रेचर पर रहेगी. किसी भी पेय पदार्थ को गर्म रखने के लिए केवल वायरलेस चार्जिंग पैड के ऊपर कप को रखना होगा. इसके अलावा आप पैड से अपना फोन भी चार्ज कर सकते हैं.
