Xiaomi ओलंपिक पदक विजेता प्रत्येक भारतीय एथलीट को देगी Mi 11 Ultra
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन करने के बाद आज भारतीय एथलीट स्वदेश लौटेंगे। टोक्यो से वतन लौटने वालों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी होंगे। ऐसे में फोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने घोषणा की है कि कंपनी टोक्यो ओलंपिक 2020 में पदक जीतने वाले प्रत्येक भारतीय एथलीट को Mi 11 Ultra उपहार में देगी।