Xiaomi अगले महीने लॉन्च करेगी 5 कैमरे और 108 मेगापिक्सल लेंस का नया स्मार्टफोन Mi Note 10
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi 10 नवम्बर को अपना नया और हाईटेक स्मार्टफोन Mi Note 10 पोलैंड में लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन में 5 कैमरे दिए जाएंगे जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा 5 नवम्बर को कम्पनी एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टवॉच में रोटेटिंग बटन के साथ 3D कर्व्ड ग्लास दिया गया है। इसे ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
